कालका: SC/ST कोटा में वर्गीकरण के आदेश के खिलाफ पिंजौर कालका में रोष प्रदर्शन किया।
एससी एसटी कोटा में वर्गीकरण में आदेश के खिलाफ पिंजौर कालका में समाज के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। SC/ST समाज के लोगों ने यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर से लेकर बस स्टैंड तक रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। और इस सम्बंध में SDM कालका को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया। और इस कानून को निरस्त करने की मांग उठाई गई।