अनूपपुर: घर में निकला नाग, सर्पप्रहरी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, गर्मी में पानी पिलाकर दिखाई मानवता
जय लाल राठौर हार्री निवासी के घर में अचानक नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्पप्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने सांप को पानी पिलाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।