बरही: बरही का गडलाही मोड़ बना खूनी सड़क, लगातार हो रही है सड़क दुर्घटनाएं
बरही का गडलाही मोड़ अब एक खूनी सड़क के रूप में जाना जा रहा है। इस क्षेत्र में हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। दुर्घटनाओं की मुख्य वजह सड़क का निर्माणाधीन होना है।गडलाही मोड़ पर पिछले कुछ महीनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवाई है।