लोहरदगा: समाहरणालय में कृषि और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई, डीसी ने डेयरी उत्पादन इकाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए
लोहरदगा डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में कृषि विभाग एवं सम्बद्ध विभागों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार शाम 4 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डीसी ने गव्य विकास पदाधिकारी एवं जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया।