गोपालगंज: बसडीला खाप गांव: महिला ने यूरिया को चीनी समझ चाय बनाकर पी, बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के बसडीला खाप गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने गलती से यूरिया खाद को चीनी समझकर चाय बना ली और खुद भी पी ली, साथ ही अपनी सास को भी पिलाई। हालांकि सास को थोड़ा सा चाय पीते ही अजीब लगा और उसने जब देखा तब तक उसकी बहु पूरी चाय पी चुकी थी। और कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजनो ने आनन फानन में इलाज के लिए