चान्हो: चान्हो के आनंद शीला आश्रम में गोलीबारी, दो लोगों की हत्या
Chanho, Ranchi | Mar 6, 2025 चान्हो के आनंद शीला आश्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना घटी है। दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। गोलीबारी में एक बाबा की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना बुधवार देर रात 1 बजे के आसपास का है।