चान्हो: नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को चान्हो पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chanho, Ranchi | Mar 5, 2025 चान्हो पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी गोपी राम रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि वह मांडर के गुड़गुड़जाड़ी गांव का रहने वाला है।उसके विरुद्ध नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप को लेकर आठ महीने पहले चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।