बाराचट्टी: बाराचट्टी थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कई डीजे साउंड मशीनें जब्त कीं
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाने के पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से कई डीजे साउंड मशीन जब्त कर थाने लाई है ।थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने मंगलवार को सुबह 9:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागर्दन, बुमेर और शर्मा से डीजे मशीन जब्त की गई है जिनकी संख्या 29 बॉक्स और 19 मशीन है। पुलिस ने बताया कि होली त्यौहार पर डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंध है।