थावे: थावे-गोपालगंज मुख्य पथ पर लगा भीषण जाम, चार घंटे तक बाधित रहा आवागमन, भक्तों की बढ़ी परेशानी
गोपालगंज मीरगंज एनएच 531पर सोमवार की सुबह नौ बजे से लगी भीषण महाजाम में एंबुलेंस और स्कूल वाहन सहित कई वाहने जाम में फंसी रही।बताया जा रहा है कि थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूजा अर्चना के लिए दूर दराज से आए श्रद्धालुओं की एकाएक भीड़ से थावे बस स्टैंड पर लगी महाजाम से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।