मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इमिलिया निवासी राहुल पुत्र ब्रजराज सिंह ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते फांसी लगाकर पेड़ से आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।