पट्टी: बीबीपुर वार्ड नंबर तीन में निर्माणाधीन नाला ढहने से मचा हड़कंप, एक मजदूर घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर वार्ड नंबर 3 में नाले का निर्माण कार्य उस समय हादसे में बदल गया, जब मंगलवार को दिन के समय अचानक निर्माणाधीन नाला भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान नाले के अंदर काम कर रहा बिहार प्रांत निवासी मजदूर अवधेश कुमार मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ में काम कर रहे मजदूरों और आसपास