बस्ती: बस्ती जनपद में बढ़ती ठंड को देखते हुए BSA ने विद्यालयों को बंद करने का जारी किया निर्देश
Basti, Basti | Dec 22, 2025 बस्ती जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती द्वारा आज 2:00 बजे से कल तक विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से जनपद में घने कोहरे व गलन की वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।