लोहरदगा: धान खा गई बकरी, पड़ोसी ने खोया आपा - हीरही में युवक पर जानलेवा हमला
घायल अग्नू उरांव ने बताया कि घटना के समय वह थोड़े नशे की हालत में थे और उन्होंने केवल इतना कहा था कि बकरी उनके धान को खा रही है। इसी बात को लेकर पड़ोसी भड़क गया और उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। अग्नू उरांव ने यह बयान बृहस्पतिवार देर शाम करीब 8:00 बजे दिया। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद