लोहरदगा: नगर निकाय चुनाव के बीच झामुमो ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बालमुकुंद लोहरा को प्रत्याशी बनाया
झारखंड प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी चयन को लेकर जहां विभिन्न राजनीतिक दलों में मंथन और रणनीतिक तैयारियां चल रही हैं, वहीं गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे झामुमो ने लोहरदगा नगर परिषद चुनाव को लेकर अपना बड़ा और स्पष्ट दांव खेल दिया है।