बसेड़ी: बसेड़ी रोड से हमले का पांचवां आरोपी गिरफ्तारः युवक पर
किया था हमला, 5 महीने से था फरार
Baseri, Dholpur | Jan 25, 2024 कोतवाली थाना पुलिस ने करीब पांच माह पुराने झगड़े, अपहरण और हमले के मामले में लिप्त पांचवें आरोपी को मुखबिर की सूचना पर शहर के बसेड़ी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक का अपहरण किया था और उसकी मारपीट कर घायल अवस्था में पटक कर चले गए थे। घटना को लेकर घायल की मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था।