बरबीघा: बरबीघा में खैनी मांगने के बहाने युवक से ₹75,000 लूटे, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
दिनदहाड़े ₹75,000 की लूट का मामला सामने आया है। मंगलवार को जेवर दुकानदार आनंद कुमार ने अपने स्टाफ कौशल कुमार को कैनरा बैंक में रुपये जमा करने भेजा था। रास्ते में प्लस टू उच्च विद्यालय के पास चार युवकों ने उसे घेर लिया और खैनी मांगने के बहाने बातों में उलझाकर सुनसान गली में ले जाकर मारपीट की और पॉकेट से ₹75,000 लूट लिए।