ग्वालियर गिर्द: पड़ोसी बदमाश ने नाबालिग को पीटा, दहशत में किशोर गायब, मां ने एसपी से गुहार लगाई
एसपी की जनसुनवाई में मंगलवार को दोपहर में बिरला नगर लाइन नंबर 8 में रहने वाली प्रीति रजक पहुंची वह अपने दो बेटों के साथ रहती है। उसके बेटे क्रोकरी का काम करते हैं। 26-27 की दरमियानी रात उसका बड़ा बेटा चुन्नू उर्फ कृष्णा क्रोकरी के काम से लौट रहा था तभी रास्ते में उसे आयुष खटीक मिल गया उसने उसे गलत काम करने के लिए उकसाया मना करने पर उसकी जमकर मारपीट की गई।