विष्णु घाट पर पति पत्नी में हुए विवाद के दौरान महिला बेंच पर गिर गई, महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर तैनात फायर यूनिट कर्मियों ने महिला को तुरंत फर्स्ट एड देकर अस्पताल में भर्ती कराया। पति पत्नी ज्वालापुर के रहने वाले थे और विवाद के चलते विष्णु घाट पर दोनो की हाथापाई हो रही थी, इसी दौरान महिला बेंच पर गिर पड़ी। घायल महिला का ईलाज चल रहा है।