शेखपुरा: टाटी नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कारपेंटर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
शेखपुरा– बरबीघा मार्ग के टाटी नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कारपेंटर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सर में काफी गंभीर चोट आई है। रविवार की सुबह 9 बजे उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।