नागौर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर नागौर में BJP विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Nagaur, Nagaur | Apr 13, 2025 डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को नागौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीजेपी के नागौर ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने रविवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अंबेडकर की जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये कार्यक्रम 25 अप्रैल तक नागौर जिले में चलेंगे।