किशनगढ़ बास: खैरथल में विराट कवि सम्मेलन में देशभक्ति की भावना जागृत, लटूरी लट्ठ ने जमाया रंग
खैरथल में काव्य कॉर्नर फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार रात 8 बजे से कृष्ण वाटिका खैरथल में एक भव्य कवि सम्मेलन एक शाम राष्ट्र के नाम आयोजित किया गया।संस्थापिका डॉक्टर पूजा सिंह की उपस्थिति में आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर रहे विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अशोक डाटा व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा रहे। कवियों ने अपनी कविताओं से रंग जमाया।