महनार: महनार रोड स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
वैशाली जिले के महनार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर वार्ड नंबर 21 निवासी कृष्णदेव राम के 24 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।