रामगढ़: रामगढ़ विकास की राह पर तेज रफ्तार से दौड़ता, विधायक सुखवंत सिंह ने एक वर्ष पूर्ण कर गौशाला में सवा मणि से मनाया
Ramgarh, Alwar | Nov 23, 2025 रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर विधायक बने सुखवंत सिंह के एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में रविवार को दोपहर बारह बजे मस्ताबाद स्थित सनातन गौशाला में एक भव्य, भावनात्मक और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा भी मौजूद रहे।