मानसी: चैधा बन्नी में बस पलटने से खलासी हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
Mansi, Khagaria | Mar 21, 2024 जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित चैधा बन्नी में गुरुवार की सुबह पटना से पूर्णिया जाने वाली बस पलट गई। इस घटना में बस का खलासी घायल हो गया। घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल खलासी की पहचान सीतामढ़ी जिले के रहने वाले अख्तर अंसारी के रुप में हुई है। घायल ने बताया कि ड्राइवर का आंख लग जाने के कारण बस सड़क के किनारे पलट गया।