मानसी: मानसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, बैठक में आपसी सद्भाव व शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने का लिया निर्णय
Mansi, Khagaria | Mar 20, 2024 होली पर्व के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। हर हाल में आपसी सद्भाव व शांतिपूर्ण माहौल में होली मनायी जाएगी। यह बातें बुधवार को मानसी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसे पालन करते हुए पर्व मनाया जाना है।