मोतिहारी: जिले में धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं अवैध नर्सिंग होम, सिविल सर्जन ने कहा- कार्रवाई कर किया जाएगा बंद
जिले में करीब तीन सौ से अधिक अवैध नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है। अधिकांश नर्सिंग होम निबंधित डॉक्टर की जगह झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। ऐसे अवैध नर्सिंग होम अधिकांश चिकित्सा प्रभारी सहित कार्यालय कर्मियों के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गई है। इस संबंध में सीएस डॉक्टर श्रवण पासवान ने बताया कि सभी अवैध नर्सिंग होम को बंद किया जाएगा।