इटावा: इकदिल इलाके में खेत पर गए शख्स को जहरीले सांप ने काटा, हादसे में शख्स की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | May 27, 2025 इकदिल इलाके में खेत पर गए शख्स को सांप ने काटा हादसे में शख्स की दर्दनाक मौत,मंगलवार सुबह करीब 8 बजे थाना इकदिल इलाके के मढ़ैया मुसावली गांव के रहने वाले 52 वर्षीय संतोष कुमार जो कि घर के पास स्थित खेत पर गए हुए थे तभी अचानक सांप ने काट लिया,जिससे उनकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।