नरपतगंज: नाथपुर में आयोजित दो दिवसीय सत्संग हुआ संपन्न, अंतिम दिन उमड़ी लोगों की भीड़
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर में आयोजित दो दिवसीय सत्संग बुधवार देर शाम संपन्न हो गया। जबकि अंतिम दिन सत्संग सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा। सत्संग के दौरान लगातार 2 दिनों तक राष्ट्रीय संत श्री असंग देव महाराज जी के द्वारा प्रवचन किए गए।