निवाई: फुटी बावड़ी स्थित प्राचीन श्री हरि कृष्ण चंद्र केशव राय मंदिर में श्री जगन्नाथ यात्रा का हुआ आयोजन
Niwai, Tonk | Jun 27, 2025 फुटी बावड़ी स्थित शुक्रवार को प्राथमिक करीब 7:30 बजे शहर के प्राचीन श्री हरि कृष्ण चंद्र केशव राय मंदिर में धूमधाम से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर में विद्वान पंडितो द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान करवाया गया।