परसिया: अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन ने सड़क पर 35 फुट की मार्किंग की, विधायक और नपाध्यक्ष से व्यापारियों ने की मुलाकात, राहत का मिला आश्वासन
परासिया में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और नगर पालिका की टीम ने शनिवार को दिन भर मार्किंग की। सडक के बीच से दोनो और 35 फुट पर निशान लगाए गए। शनिवार पांच बजे परासिया विधायक सोहन बाल्मिक और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को व्यापारियों ने बुलाया। व्यापारियों को दोनो जनप्रतिनिधियों ने राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।