सिंघवारा: माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक सचिंद्र कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक सचिंद्र कुमार ने आज आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। वे प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिशन दक्ष व नौंवी एवं 11वीं की विशेष कक्षा के संचालन की स्थिति से रूबरू होकर उन्होंने शिक्षकों को कई निर्देश दिए।