बलिया थाना की पुलिस में 74 पीस फ्रूटी विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छोटी बलिया मंसूरचक से 74 पीस फ्रूटी विदेशी शराब के बरामद किया गया है.