प्रयागराज एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में रमज़ान के पाक महीने के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। यहां देश और दुनिया में बने युद्ध जैसे माहौल के बीच शांति, भाईचारे और सौहार्द की कामना को लेकर विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला ।