जमुई: जोगिया टोला से आर्म्स एक्ट मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jan 27, 2024 जोगिया टोला से आर्म्स एक्ट मामले में झाझा थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की दोपहर बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के जोगिया टोला निवासी श्रीकांत यादव उर्फ विशाल टाइगर के रूप में की गई है।