ओबरा: पितृ विसर्जन के अंतिम दिन श्रद्धालु चोपन के सोन नदी में पिंडदान व ब्रह्म भोज के लिए पहुंचे
बुधवार को सुबह से ही चोपन के सोन नदी के पावन तट पर पितृ विसर्जन के अंतिम दिन पिंडदान करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हुए दिखाई दिए जहां ब्राह्मणों की उपस्थिति में लोगों द्वारा अपने स्वर्गवासी परिजनों के आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया गया प्राचीन काल से चली आ रही प्रथा के मुताबिक पिंडदान करने से पितरों को भजन की प्राप्ति होती है