लखीसराय: मननपुर PSS पहुंच सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली को लेकर जमकर किया हंगामा,EEE तथा पुलिस ने समझा बुझाकर कराया मामला शांत
मननपुर PSS में देर रात सैकड़ो की संख्या में पहुंचे दर्जनों गांव के लोगों ने 72 घंटे से बिजली नहीं मिलने को लेकर जमकर हंगामा किया। और सब स्टेशन के समीप विभाग विरोधी नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि 72 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। बाबजूद बिजली नहीं मिली है। जिससे आक्रोशित हो पहुंचे लोगों ने जमकर बवाल काटा।