समस्तीपुर: शहर के ताजपुर रोड पर करंट लगने से बिजली मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर
समस्तीपुर शहर में करंट लगने बिजली मिस्त्री झुलस गया। हालत गंभीर बनी हुई है। काम करने के दौरान हादसा हुआ है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान धरमपुर महात्मा कॉलोनी वार्ड पंच निवासी रितेश कुमार के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाह भवन के पास शटडाउन के बाद 11 हजार पोल पर लगे ट्रांसफार्मर को ठीक करने चढ़ा था।