ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के पीएचई कॉलोनी में सफाई कर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, सफाई कर्मी के साथ मारपीट के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।