झांसी: झांसी पुलिस ने 50 लाख कीमत के 206 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले, एसएसपी ने पुलिस लाइन में लोगों को किए वापस
Jhansi, Jhansi | Aug 29, 2025 झांसी में अपने खोए हुए मोबाइल के पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। मोबाइल हाथ में मिलते ही लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा और लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए झांसी एसएसपी को थैंक्यू बोला। आपको बतादे की झांसी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने खोए हुए करीब 50 लाख कीमत के मोबाइल फोन बरामद कराते हुए शुक्रवार को मोबाइल स्वामियों को सौंपे है।