झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज में शार्ट सर्किट से लगी आग, गाईनी वार्ड में धुआं भरा, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Aug 29, 2025 शुक्रवार सुबह गाईनी डिपार्टमेंट के वार्ड को बिजली की सप्लाई देने वाले कंट्रोल पैनल से स्वास्थ्य कर्मियों ने धुंआ और चिंगारी उठती देखीं। पास जाकर देखा तो पैनल के तार जल रहे थे। इसके बाद कर्मियों ने बिना समय गवाए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यहां सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। यहां एहतियात के तौर पर पैनल के नजदीक के मरीजों को बाहर लाया गया।