जहाजपुर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरवासी के मायला पोलिया गांव में पहाड़ी पर बनने वाले चामुंडा माता मंदिर की नींव आज रविवार 1.15 को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान कौशल किशोर शर्मा ने रखी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक मीणा का भव्य स्वागत किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर 51 किलो की माला पहनाई गई और डीजे व गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया।