रामपुर: फैजुल्ला नगर गांव में एक आवारा कुत्ते ने तीन बेटियों समेत 6 लोगों पर हमला कर किया घायल, 3 बेटियां अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Oct 17, 2024 बादली टांडा के फैजुल्लानगर गांव में एक आवारा कुत्ते ने 3 बेटियों समेत 6 लोगों पर हमला करके घायल कर दिया, तीन बेटियां रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना गुरुवार शाम 5:30 की बताई जा रही है घायल बेटियों के पिता ने बताया आज शाम 5:30 बजे एक आवारा कुत्ते ने हमला किया है एक महिला पर कल हमला किया था आवारा कुत्ते के आतंक से इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है।