ड्रमंडगंज थाना के गलरिया गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:00 घर सुना देखकर हौसला बुलंद चोर घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर के भीतर आलमारी में रखे लाखों रुपए का आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय गृह स्वामी अपने सदस्यों के साथ भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर गए थे। गृह स्वामी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।