पनवाड़ी ब्लाक के तेईया में तैनात महिला (सीएचओ) ज्योति शर्मा ने पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आर जी शंखवार पर रिश्वत मांगने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने कुलपहाड़ में आयोजित तहसील समाधान दिवस के अवसर पर शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग।