जिले के विभिन्न विभागों से अक्टूबर एवं नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ भास्कर गाचले द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन मोना गिदवानी द्वारा किया गया।