जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने अरवल जिले में पदभार ग्रहण किया। इसी अवसर पर शहर के नागरिकों के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने उनसे अरवल नहर कैनाल रोड पर खतरनाक रूप से स्थित पेड़ों और बिजली के पोल हटाने की गुहार लगाई। शिष्टमंडल ने कहा कि ये पेड़ और पोल सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं और कई जानें जा चुकी हैं।