जलालाबाद: जलालाबाद के रामताल रोड पर रेडीमेड की दुकान में लगी आग, नुकसान का अनुमान ₹22 लाख
शाहजहांपुर। जलालाबाद रामताल रोड पर नाजिम टेलर के पास शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे केशव रेडीमेड गारमेंट की दुकान के ऊपरी हिस्से में भीषड़ आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर चेयरमैन शकील अहमद खां मौके पर पहुंचे, घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और नगर पालिका कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया