जलालाबाद: जलालाबाद के पुराने अस्पताल में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे एसडीएम, दो विभागों के बीच उलझा मामला
शाहजहांपुर जिले के नगर जलालाबाद जलालाबाद में पुराना अस्पताल में जिला पंचायत की शिकायत पर एसडीएम दुर्गेश यादव पुराने अस्पताल से अवैध कब्जेदारों से कब्जा खाली कराने पहुंचे।तभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने जिला पंचायत की जमीन न होकर स्वास्थ्य विभाग जमीन को बताया।