अररिया: अररिया में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, आम के मंजर को हुआ भारी नुकसान
Araria, Araria | Mar 17, 2026 सोमवार को शाम करीब 7 बजे अररिया जिले का मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। ओलावृष्टि के कारण आम के पेड़ों पर लगे मंजर काफी हद तक बर्बाद हो गए हैं।