भगवानपुर: चिल्हाय सड़क दुर्घटना: कटहरिया गांव के शहनवाज की दर्दनाक मौत, अन्नूप्रिया से 17 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह
भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत अंतर्गत कटहरिया वार्ड नंबर 17 निवासी मो० जफर के पुत्र करीब 22 वर्षीय मो० शहनवाज का सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद शव बुधवार को सुबह करीब 11 बजे गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनो के चीख व चीत्कार से लोगों की आंखें नम हो गई।